Thursday 22 March 2018

स्वर्णिम बिहार

ये स्वर्णिम बिहार है
जहाँ गौतम बुद्ध
और महावीर ने
शांति और अहिंसा
का संदेश विश्व में
फैलाया था ..
ये चंद्रगुप्त और
चक्रवर्ती अशोक की
कर्मभूमि है..
जिसने मानवता के
मूल्य सिखाया था..
ये मंडन मिश्र और
महाकवि विद्यापति
की धरा है जिसके कंठो में
 सरस्वती बसती थी .
ये स्वर्णिम बिहार है ..
जहाँ शिक्षा ने
अलख जगाया
नालंदा विश्वविद्यालय
विश्व को ज्ञान
की रौशनी दे
राह दिखाया था
ये स्वर्णिम बिहार है ..
जिसने अंग्रेजी हूकुमत
को नाको चना चबाया था ..
वीर कुँवर सिंह ने
आजादी की बिगुल
 बजाकर अंग्रेजों को
ललकारा था ..
ये स्वर्णिम बिहार है ..
गाँधी जी ने आजादी
की पहली लड़ाई छेड़ी थी ..
डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे
विभूती की जन्म भूमि है ..
ये वही धरा है जहाँ विद्वता
कण कण में बसती है  ।।
यहाँ के सुविधा विहिन
 वंचित बच्चे उच्च संस्थान में
अव्वल आके सबको चौकाते हैं ।।
ये स्वर्णिम बिहार है
 जहाँ के हरे भरे रहते हैं
 खेत और खलिहान ..
 गंगा ,कोशी ,गंडक व सोन
 धरा को सिंचिंत करती है ।।
 यहाँ की मधुवनी पेन्टिंग
विश्व भर में है प्रसिद्ध ..
ये यही स्वर्णिम बिहार है ..
🎺🎺🎺🎺🎺🎺
सभी को बिहार दिवस की बधाई

No comments:

Post a Comment