Sunday, 22 October 2017

जज्बा

जिन्दगी जीवंत जियो
   जिन्दा दिली से
जीत लो जीवन के जंग
जन्नत जैसी जहान
    जरूर मिलेगी
गर हो जज्बे दिल में
तो बाधाओं को भी
सहस ही लांघ जाते
पर्वत पे भी चढना
मुश्किल न होता
कभी कभी विकट
परिस्थितियों से
जूझना पड़ता
पर हिम्मत से
जिन्दगी के उलझनें
सुलझा ही लेते ..

No comments:

Post a Comment