Wednesday 16 August 2017

प्रयास

प्रयत्न अगर सही दिशा में
की जाए तो
सपनों को हकीकत में
बदलते देर नहीं लगता ..
राही तू कर बुलंद अपने इरादे,
 मन में ठान ले ..
चाहे हो कितने ही कठिनाइयाँ..
हर हाल में पाना है मंजिल ..
जी जान से जुटे रहो तो फिर कोई
बूलंदियों को छूने से रोक ही नहीं सकता ..
चाहे लाख हो राहों में दुश्वारियाँ
कदमों में पड़ गए हो छाले ..
मन भी हो चाहे घायल ..
पर हौसले रखने वाले हारते नहीं हैं..
चाहे कितने ही आँधी और तूफान हो.. 
साहसी नाविक टूटे पतवार से भी नाव 
 किनारे पर ले ही आते ..
गर हो प्रयास में सकारात्मकता ..
हो सपनों को उड़ान देने की हिम्मत ..
तो फिर मंजिलों को हासिल करने से 
कोई मजबूरियाँ रास्ता रोक नहीं सकता ..

 

No comments:

Post a Comment