आज कारपेंटर को बुलाया
कई दरवाजे और खड़कियों
के पेंच ढ़ीले पड़ गए थे
कीचेन के कबर्ड़ लग नहीं पाते
सो मरम्मत करवाना जरूरी लगा
कारपेंटर को दिखाया
देखकर उसने कहा
ठीक होना मुश्किल है
नया बनवा लो
मैंने कहा कोशिश कर लो
उसने थोड़ी मेहनत की
ठोक पीट की
कीचेन व दरवाजे हो गए ठीक
पहले जैसे ही हो गया
कारपेंटर के काम देख
मन ही मन सोचने लग गई
लकड़ी को काट पीट कर
इसने कितने आसानी से
मरम्मत कर दिया है
पर हमारे शरीर के कोई अंग
अगर ठीक से काम न करे
तो ठीक होने में कितना
अधिक समय लग जाता ..
कभी कभी पूरा ठीक
भी नहीं हो पाता..
पर दिल में पड़े अनगिनत
घावों को भरना नामुमकिन होता
शरीर के कल पूर्जों का
मरम्मत हो भी जाता
मगर दिल का मरम्मत मुश्किल होता ..
Monday, 28 August 2017
मरम्मत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment