Thursday, 17 August 2017

यादें

रहो हमेशा मुस्काते
कर याद मीठी बातें
होनी पे किसी का
बस नहीं चलता ..
जीवन की खुशियों को
दामन में भर लो
जी लो हर एक पल 
जाने कब ये पल
बन जाए सुनहरी याद ..
जिन्दगी के हसीन पल 
छोड़ जाती है जीवन में
एक खूबसूरत सी याद ..
और यही पल जीने की
एक आस भी दे जाती है ...
खुबसूरत यादें हमेशा
साथ रह जाती है ..
सब कुछ बदल जाता
रिश्ते और रास्ते भी ..
नदियाँ और झील
शहर और गाँव भी ..
बस एक एहसास ही है
जो कभी नहीं बदलता है..

No comments:

Post a Comment