Tuesday 12 December 2017

महामानव

लोग आते हैं चले जाते हैं
कुछ ही ऐसे होते हैं जो
अपने कदमों के निशान
राहों में छोड़ जाते हैं ..

नेकी का देते ऐसे मिसाल
सदियों तक करते हैं याद
 कर जाते जग में कई काम
लेते हैं सभी उनका नाम ..

होते हैं अदम्य साहस इन में
तोड़ते रूढ़िवादियों के बंधन
समाज के उत्थान को
झोंक देते अपने सर्वस्व को
बन जाते महामानव जग में  ..

सामाजिक समानता के
सपने को करते हुए साकार
खुद के अस्तित्व मिटा कर
करते हैं कुरीतियों से दूर
फैलाते हैं जग में उजाला ज्ञान का ..

 

 

No comments:

Post a Comment